India Block rally in Delhi today, Sunita Kejriwal will read Chief Ministers message-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की रैली, सुनीता केजरीवाल पढेंगी मुख्यमंत्री का संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 31 मार्च 2024 11:30 AM (IST)
दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की रैली, सुनीता केजरीवाल पढेंगी मुख्यमंत्री का संदेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से भेजे गए सीएम का संदेश पढ़ेंगी। शराब निति मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की सम्भावना है। इसके आलावा, कई अन्य प्रमुख नेता भी रहेंगे, जिनमें तिरुचि शिवा (डीएमके), डेरेक ओ'ब्रायन (टीएमसी), तेजस्वी यादव (आरजेडी), सीताराम येचुरी (सीपीआई-एम), डी. राजा (सीपीआई), फारूक अब्दुल्ला, दीपांकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल), चंपई सोरेन (जेएमएम), कल्पना सोरेन (जेएमएम), और आदित्य ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) शामिल हैं।
विपक्ष ने कहा है कि यह रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि यह देश में लोकतंत्र को बचाने का एक कदम है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement