Advertisement
'इंडिया' ब्लॉक जो कहता है उसे पूरा करता है, कर्नाटक-हिमाचल में वादों को पूरा किया : सुरेंद्र राजपूत

मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "मायावती एक बड़ी नेता हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि मायावती दलित समुदाय की बड़ी नेता हैं और हम भी उनका सम्मान करते हैं लेकिन इमरान मसूद ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके इको सिस्टम के जरिए झूठ, छल, धोखाधड़ी और प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है, एक अफवाह फैलाई जा रही है।"
बीएसपी प्रमुख मायावती के 'एक्स' पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "मायावती को यह बात भी कह देनी चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें यह सब भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से लिखकर मिला हो। वे शायद भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ही ऐसी बातें कह रही हैं। सच तो यह है कि घोषणा पत्र समाजवादी पार्टी का है, सत्ता भारतीय जनता पार्टी के पास है और तकलीफ मायावती जी को हो रही है। बसपा प्रमुख को जनता के हित में और बहुजन मिशन के हित में अपनी बात रखनी चाहिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


