india beats iran to bag kabaddi world cup third time Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ने ईरान को हरा तीसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 10:20 PM (IST)
भारत ने ईरान को हरा तीसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप
यहां से कभी भारत आगे होता तो कभी ईरान। मिराज ने दो अंक लेते हुए अपनी टीम को 9-7 से आगे कर दिया था। यहां भारत ने सुपर टैकल करते हुए दो अंक हासिल कर स्कोर 10-9 कर लिया। हालांकि ईरान ने बढत को कायम रखते हुए हाफ टाइम तक मेजबानों पर 18-13 की बढत ले ली थी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हाफ में मिराज ने एक बार फिर अपनी टीम का खाता खोला। ईरान ने 19-14 की बढत ले ली थी। लेकिन अजय ठाकुर ने इस हाफ में सफल रेड डालते हुए भारत को 20-20 की बराबरी पर ला खडा किया। बराबरी के बाद भारत ने ईरान को ऑल आउट कर स्कोर 24-21 कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर ला दी। यहां से भारत ने पीछे मुड कर नहीं देखा और 38-29 से जीत हासिल की। इसी के साथ ईरान का पहली बार भारत को मात देने का सपना टूट गया।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement