भारत ने ईरान को हरा तीसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप
khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 11:28 AM (IST)
अहमदाबाद। शनिवार को अहमदाबाद में कबड्डी वर्ल्ड कप-2016 के फाइनल में भारत
ने ईरान को 38-29 से पटखनी देते हुए वर्ल्ड कप का ताज हासिल किया। भारत ने
तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत के हीरो दिग्गज रेडर अजय
ठाकुर रहे।
अजय ने पहले हाफ तक पीछे चल रही भारत को लगातार सफल रेड डालते
हुए न सिर्फ बराबरी दिलाई बल्कि अहम समय पर भारत को मजबूत किया। उन्होंने
कुल 12 अंक हासिल किए।
भारत ने मैच की पहली रेड डाली लेकिन कप्तान अनूप कुमार खाली हाथ लौटे। अजय
ठाकुर ने भारत का खाता खोला और फिर स्कोर 2-0 कर दिया। लेकिन मिराज ने अपनी
टीम का खाता खोला और फिर ईरान ने बोनस अंक हासिल करते हुए 2-2 से बराबरी
कर ली।
यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम