Advertisement
'भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध अब तक के सबसे बेहतर', ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

ग्रीन ने भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती संख्या को “मानवीय सेतु (ह्यूमन ब्रिज)” बताते हुए कहा कि अब करीब 10 लाख भारतीय मूल के लोग ऑस्ट्रेलिया को अपना घर बना चुके हैं, जिससे रिश्तों में भावनात्मक और सामाजिक गहराई बढ़ी है।
फिलिप ग्रीन ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक अग्रणी ताकत है और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे और अधिक सशक्त रूप से स्थापित किया है। उन्होंने 2023 में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन को भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का ऐतिहासिक उदाहरण बताते हुए कहा, “भारत ने दुनिया की बड़ी शक्तियों को एकजुट कर एक साझा दस्तावेज स्वीकार कराया, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे बेहद जटिल मुद्दे भी शामिल थे।”
ग्रीन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया भारत को इंडो-पैसिफिक में एक अपरिहार्य साझेदार मानता है।
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने 2020 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनने के बाद पिछले पांच वर्षों में सहयोग के तेज विस्तार पर संतोष व्यक्त किया।
यह पूछे जाने पर कि क्या पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है, ग्रीन ने स्पष्ट रूप से कहा, “निश्चित रूप से। सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश, सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था, वैश्विक चुनौतियों पर निर्णायक भूमिका और इंडो-पैसिफिक में अपरिहार्य भागीदार, भारत आज वैश्विक मामलों में बेहद सकारात्मक और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहा है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


