Advertisement
एक-दूसरे के पूरक हैं भारत और सनातन धर्म

इसके उलट एक और बहस भी शुरू हो रही है कि सनातन पर बहस को हर सनातनी तैयार है। लेकिन, क्या बाईबल और कुरान पर भी कोई जवाब देने के लिए सामने आएगा? तमिलनाडू के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने यह बहस ऐसे समय में छेड़ी है जबकि साल 2024 के आम चुनाव सामने ही हैं। संयोग से दोनों पिता पुत्र उस गठबंधन के प्रमुख साझीदार हैं, जिसे मोदी के खिलाफ 26 विपक्षी दलों ने मिलकर बनाया है।
ऐसी ही आशंका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ दिन पूर्व व्यक्त की थी। आई एन डी आई ए नाम से बना संगठन जिसे इंडिया नाम देकर मतदाताओं को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की जा रही है, में से किसी ने भी स्टालिन की बात का विरोध नहीं किया है। इस बात का सीधा अर्थ यह भी है कि इस कथित इंडिया में शामिल सभी राजनीतिक दल स्टालिन की राय से सहमत हैं और सनातन को समाप्त कर देना चाहते हैं। इसी के साथ भाजपा विरोधी दल अपने ऐजेंडे पर आ गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते वे भारत के आत्म तत्व को चुनौती देते दिख रहे हैं। उनको लग रहा है कि साल 2024 के चुनावों में यदि उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिला तो उनकी राजनीतिक शक्ति समाप्त हो जाएगी। इसलिए यह आखिरी मौका है, जिस भी तरह संभव हो नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनने से रोका जाना चाहिए।
उधर, प्रधानमंत्री मोदी भी आए दिन अपने विपक्षी दलों के लिए नई नई पहेलियां गढ़ रहे हैं। उनके उठाए प्रश्न हर बार कथित इंडिया गठबंधन को नित नई परेशानियों में डाल देते है। अभी पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने अचानक 18 से 22 सितंबर तक 5 दिन का विशेष सत्र आयोजित करने का फैसला किया, उसी के साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में यह खबर भी फैल गई कि सरकार एक देश एक चुनाव की नीति लागू करने पर विचार कर रही है।
इस समाचार के आते ही सारे मोदी विरोधी सरकार के इस कदम को लोकतंत्र विरोधी बताने में जुट गए। उनके इस विरोध को जनता सुन पाती, उससे पहले ही मोदी सरकार के एक और निर्णय ने विपक्षी दलों को चौंका दिया। अब तक राष्ट्रपति द्वारा जितने भी निमंत्रण दिए जाते थे, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया वाक्य का प्रयोग किया जाता था। लेकिन, इस बार जी-20 देशों की बैठक में सम्मिलित होने के लिए विदेशी अतिथियों को दिए जाने वाले भोज के छपाए गए निमंत्रण पत्रों में प्रेसिडेंट ऑफ भारत वाक्य ने पूरे भारत को ही चौंका दिया। इस वाक्य से यह भी चर्चा चल पड़ी कि भारत का अंग्रेजों द्वारा दिया नाम इंडिया को मोदी सरकार बदलकर भारत करने जा रही है। लोगों में सरकार के इस कदम का जमकर समर्थन किया।
अब विपक्ष के सामने अपने कथित इंडिया एलांयस को एक रखने की चुनौती के साथ-साथ इंडिया शब्द पर विरोध या समर्थन करने की बड़ी चुनौती भी है। यदि वे भारत का समर्थन करते हैं तो उन्हें एलायंस से बाहर जाना होगा और यदि वे भारत का विरोध करते हैं तो वो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ-साथ देश के हर उस नागरिक के निशाने पर आ जाएंगें जो यह कहता और मानता है कि हम अंग्रेजी मानसिकता की गुलामी से कब मुक्त होंगें।
राजनीति के जानकार लोग यह मानते हैं कि यह समय भारत के आत्मगौरव और आत्मबोध को जगाने का श्रेष्ठ समय है। मोदी सरकार के यह निर्णय ना केवल भारत में रहने वाले नागरिकों अपितु भारत से बाहर जा बसे प्रवासी भारतीयों को भी गर्व से भर देंगे। जिनको यह लगता था कि भारत में सनातन और हिन्दू मान्यताएं समाप्त हो रही हैं।
उन सबको सरकार के इन निर्णयों से यह भरोसा बन रहा होगा कि भारत अपनी सनातनता की वजह से आज तक कालजयी रहा है, मानव सभ्यता पर आए संकटों के बावजूद भारत का आज तक बने रहना, इसकी सनातन मान्यताओं के कारण ही संभव हो पाया है। इसलिए भारत और सनातन एक-दूसरे के पूरक हैं, जब तक भारत है तब तक सनातन है, या यूं कह लीजिए कि जब तक सनातन है तब तक भारत है।
(लेखक सेंटर फॉर मीडिया रिसर्च एंड डवलपमेंट जयपुर के निदेशक हैं)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


