मुंबई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शनिवार को चेतावनी के स्वर में जानकारी दी
कि भारत में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 2.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ
रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली, तिरूवनंतपुरम, कोलकाता और पुणे में
कैंसर के कुल मामलों में प्रोस्टेट कैंसर के रोगियों की संख्या दूसरे नंबर
पर है।
चिकित्सकों के अनुसार पूरी दुनिया में इस समय 17 लाख लोग प्रोस्टेट कैंसर
से जूझ रहे हैं और इसके पीछे इसका देर से पता चलना और रोग के बारे में कम
जानकारी सबसे बडे कारण हैं। भारत की बात करें तो इस समय यहां 2,88,000 लोग
प्रोस्टेट कैंसर से ग्रस्त हैं।