increased sunlight in UP, temperature more increase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP में गर्मी बढ़ी, तापमान में और इजाफा होने की संभावना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 1:30 PM (IST)
UP में गर्मी बढ़ी, तापमान में और इजाफा होने की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार वृद्घि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की सम्भावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। हालांकि दिन में कभी कभी हल्की बदली का असर भी दिखाई देने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस भी रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के बीच में तापमान के चढ़ने की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इसका असर भी बना रहेगा जिससे तापमान में उछाल आयेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement