increased sunlight in UP, temperature more increase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में चुभने लगी तेज धूप, तापमान में और वृद्धि की संभावना

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 मार्च 2018 1:49 PM (IST)
यूपी में चुभने लगी तेज धूप, तापमान में और वृद्धि की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। दिन में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, कानपुर का 21.3 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement