Advertisement
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर संपर्क पोर्टल प्रकरणों में राहत और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाएं : ज़िला कलेक्टर

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज जन अभियोगों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि पोर्टल पर लंबित सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं वीआईपी प्रकोष्ठ से प्राप्त प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इनका समाधान शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
जिला स्तर पर लंबित अंतरविभागीय मुद्दों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश
अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आपसी तालमेल के अभाव में कई बार महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित रह जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला स्तर पर लंबित अंतरविभागीय मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाए, जिससे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सभी विभागों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि जनता को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकें।
ये रहे उपस्थित
ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु एसडीओ (उत्तर) रवि कुमार, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रथम ) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित सहित सभी विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


