Increase in elopement cases in Tripura Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिपुरा में प्रेमी के साथ भागने के मामले बढ़े

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 5:28 PM (IST)
त्रिपुरा में प्रेमी के साथ भागने के मामले बढ़े
अधिकारी ने कहा, ‘‘दुनियाभर में कानूनी प्रक्रिया लागू करने में सामुदायिक पुलिस एक शक्तिशाली साधन साबित हुआ है। त्रिपुरा पुलिस ने समुदाय के लिए कानून प्रवर्तन सेवाओं में सुधार के लक्ष्य से मजबूत पुलिस-पब्लिक साझेदारी बनाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कुछ साल पहले कार्यक्रम ‘प्रयास’ शुरू किया था।’’ त्रिपुरा में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई अन्य पहल भी की गईं हैं। इनमें राज्य भर में केवल महिलाओं के लिए सात पुलिस स्टेशन स्थापित करना, टोल फ्री महिला हेल्पलाइन 1091, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में जांच की करीबी से निगरानी और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना शामिल हैं। आईपीएस अधिकारी भौमिक ने कहा, ‘‘इन बहु आयामी कदमों के कारण राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है।’’
(आईएएनएस)
-> तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement