Advertisement
सोमालिया में सहायताकर्मियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में वृद्धि : यूएन

19 अगस्त 2024 को, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख राहत अधिकारी ने सभी पक्षों से अपील की थी कि वे संघर्ष क्षेत्रों में नागरिकों और मानवीय कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ओसीएचए के मुताबिक, 2024 से अब तक 124 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 12 सहायता कर्मी घायल हुए और 13 हमलों में शारीरिक हमला, उत्पीड़न और धमकी शामिल थे।
इससे पहले 2023 में, सोमालिया में चार सहायता कर्मियों की हत्या भी हुई थी, इनमें से कुछ हमले सहायता वितरण के दौरान हुए थे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सोमालिया दुनिया के सबसे गंभीर मानवीय संकटों का सामना कर रहा है, जिसमें लाखों लोग जलवायु परिवर्तन, संघर्ष, बीमारियों और आर्थिक संकटों के कारण भारी पीड़ा झेल रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप विशेष प्रतिनिधि जॉर्ज कॉनवे ने यह भी कहा कि 2024 के विश्व मानवतावादी दिवस (डब्ल्यूएचडी) के अवसर पर उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे संघर्ष क्षेत्रों में नागरिकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाएं। उन्होंने सोमालिया के सहायता कर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को सराहा, जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की मदद की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


