income tax amendment bill: congress accuses modi govt of passing important bills forcefully in loksabha Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार विधेयक जबरन पारित करा रही:कांग्रेस

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 7:54 PM (IST)
सरकार विधेयक जबरन पारित करा रही:कांग्रेस
खडगे ने कहा,सरकार विधेयकों को पारित करने के लोकतांत्रित तरीके का पालन नहीं कर रही है। चूंकि सदन में सरकार के पास बहुमत है, इसलिए वे लोग हर विधेयक को नियमों को ताक पर रखकर पारित कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा,मात्र 10 मिनट में उन लोगों ने इतना महत्वपूर्ण विधेयक पारित कर लिया। यह एक अघोषित आपातकाल है और वे लोग तानाशाही की ओर बढ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने संसद को सर्वोच्च बताया और कहा कि पारित करने के पहले किसी भी विधेयक पर इसके सदस्यों को विचार-विमर्श करने का अधिकार है। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि सदन में पहले नोटबंदी को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत बहस होनी चाहिए। इसके बाद विधेयक पर चर्चा होनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने सुझाव भी दिया कि बहस और विधेयक को एक साथ जोडा जा सकता है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह संभव नहीं है। विपक्षी सदस्य विरोध प्रदर्शन करते रहे। इस हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने विधेयक को वोटिंग के लिए पेश कर दिया और यह ध्वनिमत से पारित हो गया। (आईएएनएस)
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement