जयपुर। एएसपी आशीष
प्रभाकर की अात्महत्या और उनके साथ मृत मिली महिला की शिनाख्त हो गई है। इस
महिला का नाम पूनम है और उसके आशीष से कई साल पुराने संबंध थे। बताया जाता
है कि महिला आशीष समेत कुछ अन्य अफसरों को भी ब्लैकमेल कर रही थी।
महिला
का मालवीय नगर में निवास था और वह अलवर राजगढ़ की रहने वाली थी। पोस्टिंग
के दौरान ही महिला आशीष प्रभाकर के संपर्क में आई थी। महिला ने पिछले दिनों
मालवीय नगर में एक आरएएस अधिकारी के खिलाफ भी शोषण का मामला दर्ज कराया
था। बाद में राजीनामा हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर आशीष
के परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।