Advertisement
शरद महोत्सव-2021 का उद्घाटन, सीएम गहलोत ने कहा, माउण्ट आबू का हो योजनाबद्ध विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान की देश और दुनिया में अनूठी पहचान है। यहां की मनभावन संस्कृति, किलों, महलों, बावड़ियों तथा वाइल्ड लाइफ, डेजर्ट आदि से जुड़े आकर्षक स्थलों को देखने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। रोजगार में भी पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया के कई मुल्कों की अर्थव्यवस्था तो इस उद्योग से जुड़ी गतिविधियों पर ही निर्भर करती है।
गहलोत ने कहा कि विगत कुछ दिनों में कोरोना के केस फिर तेजी बढ़ने लगे हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि वे कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने सहित अन्य प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन करें। साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें। उन्होंने कहा कि हम सबकी सोच होनी चाहिए कि देश में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं और तनाव एवं अविश्वास के माहौल को कैसे दूर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सिरोही जिले को कई सौगात मिली हैं। मेडिकल कॉलेज निर्माण, 12 ऑक्सीजन प्लांट, सात महात्मा गांधी अंगे्रजी माध्यमिक विद्यालय, जल जीवन मिशन के तहत 159 करोड़ रूपए की लागत से 60 हजार घरों में नल से पानी, बत्तीसा नाला एवं जवाई पुनर्भरण योजना सहित अन्य विकास के कार्यों को गति दी जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


