Advertisement
मिशन इन्द्रधनुष का हुआ उद्घाटन, पोलियोरोधी दवा व टीकाकरण के बारे में दी जानकारी

उन्होने कहा कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के बारे में आम जनता को जागरूक करना बहुत जरूरी है इसलिए इस दिशा मे शहरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वयंसेवी संस्था तथा शिक्षा विभाग मिलकर कार्य करें ताकि यह अभियान पूर्ण रूप से सफल हो सके। अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जिन बच्चों का किसी कारणवश पूरा टीकाकरण नही हो पाता है तो इस अभियान के तहत उन सभी बच्चो का टीकाकरण किया जाएगा। इससे स्वस्थ समाज की अवधारणा को मूर्तरूप दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कवर करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है।
उन्होने बताया कि मिशन को सफल बनाने के लिए स्लम बस्तियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंनें सभी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनो, पार्षदो, ग्राम पंचायतों आदि से अपील की है कि वे टीकाकरण से वंचित बच्चों को इस एक सप्ताह के दौरान टीके लगवाने के लिए उनके अभिभावको को प्रेरित करें ताकि उन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि बच्चों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, जो पूरे समाज को निभानी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


