Advertisement
जोधपुर में जगशांति सभागार एवं स्किल डवलपमेंट सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच) एक्ट, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी, महंगाई राहत कैम्प, ओपीएस बहाली, अन्नपूर्णा फूड पैकेट, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, गिग वर्कर्स वेलफेयर फंड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक सहित अन्य योजनाओं से आमजन को राहत मिली है। आगे भी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
अब मिशन-2030, बनें भागीदार
गहलोत ने कहा कि हम सभी ने मिलकर 5 वर्षों में राजस्थान की प्रगति को 4 गुना बढ़ाया है। अब इसे 10 गुना बढ़ाने और राजस्थान को हर क्षेत्र में देश का सिरमौर बनाने की दिशा में मिशन-2030 का शुभारम्भ किया है। राज्य सरकार 1 करोड़ लोगों से सुझाव और सलाह लेकर विजन 2030 डॉक्यूमेंट जारी करेगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उद्यमियों सहित प्रदेशवासियों से उन्नत और खुशहाल राजस्थान के लिए बहुमूल्य सुझाव-विचार देने का आह्वान किया। इसके लिए वेबसाइट उपेपवद2030ण्तंरेंजींदण्हवअण्पद के माध्यम से सुझाव दिए जा सकते है।
अब आधुनिक जोधपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब जोधपुर में ट्रेनों से पानी मंगवाया जाता था। वहीं, आज जोधपुर का अत्याधुनिक विकास हो रहा है। देश की सभी प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाएं शहर में संचालित हो रही है। राजीव गांधी फिनटेक इंस्टीट्यूट और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से युवाओं के सपने साकार होंगे। अब जोधपुर में गैस पाइप लाइन भी बिछने लगी है, जिससे घर-घर तक रसोई गैस की आपूर्ति सुरक्षित और निर्बाध रूप से हो सकेगी।
सभागार और सेंटर बनेंगे उपयोगी
आधुनिक सुविधाओं वाले जगशांति सभागार से उद्यमियों को अपने सेमिनार व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में आसानी होगी। वहीं, इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य हस्ती पेट्रोकेमिकल एंड शिपिंग लि. के रुचिर पारेख द्वारा लता रमेश पारेख स्किल डवलपमेंट सेंटर के निर्माण से उद्यमियों और कर्मचारियों को उच्च प्रशिक्षण मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


