In SP controversy is ongoing, This is the greatest evidence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा का विवाद जारी है,ये है सबसे बड़ा सबूत

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 08:34 AM (IST)
सपा का विवाद जारी है,ये है सबसे बड़ा सबूत
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 नवम्बर को विकास रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसको लेकर राजधानी में हर चौराहे पर होर्डिंग लगाई गई है। इन होर्डिंगों में सीएम अखिलेश के अलावा सपा के किसी भी नेता का फोटो नही है। जिसे लेकर राजधानी में हर तरफ सियासी हलचले तेज़ हैं। लोगों में चर्चा है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल भले ही कहते फिर रहे हो की पार्टी में सब ठीक है परिवार में सब एक हैं। ये होर्डिंग्स ऐसे ही राजधानी में नही लग गई होंगी। सपा सरकार की विकास रथ यात्रा और पार्टी का बैनर फोटो सब गायब।शायद सपा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। अगर समय रहते परिवार में सब कुछ ठीक नही होता है तो इसका खामियाजा भी पार्टी को उठाना पड़ेगा। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement