In Singrauli, a single beneficiary got two houses from two different panchayats, investigation demanded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंगरौली में एक ही हितग्राही को दो अलग-अलग पंचायतों से मिले दो आवास, जांच की मांग

khaskhabar.com: रविवार, 18 अगस्त 2024 2:41 PM (IST)
सिंगरौली में एक ही हितग्राही को दो अलग-अलग पंचायतों से मिले दो आवास, जांच की मांग
सिंगरौली। सिंगरौली जिले में एक ही हितग्राही को अलग-अलग ग्राम पंचायतों से दो आवास मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला जनपद पंचायत चितरंगी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तमई और ग्राम पंचायत गोपला का है। दोनों पंचायतों के रोजगार सहायकों द्वारा एक ही व्यक्ति के नाम पर दो आवास बनाए गए और इसके लिए हितग्राही से 20-20 हजार रुपए वसूल किए गए। हितग्राही विजय बहादुर बैस, निवासी ग्राम पंचायत तमई, ने जब रोजगार सहायकों प्रदीप पांडे और अतुल पाठक से आवास की बकाया राशि और मजदूरी की मांग की, तो दोनों ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसने दो अलग-अलग जगह आवास बनाए हैं, जिससे उसकी रिकवरी होगी और उसे जेल भी हो सकता है। धमकियों से डरकर, विजय बहादुर बैस ने अपनी शिकायत जनपद कार्यालय में दर्ज करवाई। जनपद पंचायत चितरंगी में रोजगार सहायकों द्वारा आवास के नाम पर उगाही की यह कोई नई बात नहीं है। जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं, जिससे रोजगार सहायकों की मनमानी बढ़ती जा रही है और गरीब लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, रोजगार सहायकों के खिलाफ कड़ी जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि इस तरह के भ्रष्टाचार से गरीब हितग्राहीयों को बचाया जा सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement