in local trains will met food on demand Also -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यात्री लोकल ट्रेनों में भी मंगवा सकेंगे खाना, तैयारी शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 10:59 AM (IST)
यात्री लोकल ट्रेनों में भी मंगवा सकेंगे खाना, तैयारी शुरू
जयपुर। रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लोकल ट्रेनों में भी मुहैया कराने के लिए कदम बढ़ा रहा है। अब लोकल व कम दूरी की ट्रेनों में भी रेलवे ने यात्रियों को खान उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे द्वारा अगस्त माह तक इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। योजना लागू होने के बाद जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी, जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयपुर-भोपाल फास्ट पैसेंजर जैसी एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के यात्रियों को भी ऑन डिमांड खाना मिल सकेगा। रेलवे बोर्ड के कैटरिंग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कैटरिंग कांट्रेक्टरों से अनुबंध किया जाएगा कि उन्हें लोकल व कम दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को भी ऑर्डर पर निर्धारित समय सीमा में खाना उपलब्ध करवाना होगा। योजना के तहत स्लीपर या चेयरकार श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अपने पीएनआर नंबर सहित खाने का ऑर्डर करना होगा। सूत्रों के अनुसार रेलवे इस काम को अपने पीएसयू आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करेगा। इससे यात्रियों को रेलवे व आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट से लेकर पूछताछ नंबर 139 तक पर ऑर्डर देने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement