कानपुर।
पुलिस की सह पर चकेरी में बुधवार को खुलेआम खेल जा रहे जुए के पैसों को लेकर विवाद
हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट के साथ बमबाजी हो गई। बवाल की सूचना
पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी भाग निकले।
चकेरी थानाक्षेत्र स्थित लालबंगले के विसम्भर बाजार
में प्रत्येक दिन जुए की फड़ लगती है। इलाके के लोगों का आरोप है कि पुलिस को इसकी
जानकारी होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जाता है, जिसके चलते लाखों रुपये के जुआ चलता है। रोजाना की तरह बुधवार क्षेत्रीय दबंग
गौरव जैन घुंघरु अपने अन्य सथियों के साथ जुआ खेल रहा था। जुएं को लेकर इन्हीं
लोगों में विवाद हो गया।
अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड