In five months the tatters of road layers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच माह में ही तार-तार हो गई सडक़ की परते

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 4:52 PM (IST)
पांच माह में ही तार-तार हो गई सडक़ की परते
प्रतापगढ । जिले के वरमंङल गांव के नई आबादी से मोखमपुरा जाने वाला मार्ग की सडक़ की परते उखड गई जिससे आमजन को पेरशानी का समाना करना पड रहा है। जानकारी के अनुसार वरमंङल गांव में गत पांच महीने पहले ही बनी गौरव पंथ पुलिया बारिश के कारण जर्जर होकर भी टुट गई । जिसमें प्रतापगढ से वरमंङल होके नई आबादी से होके ङाबङा नाथुखेङी मगरोङा जाने वाला मार्ग खस्ताहाल हो गया है। स्थानीय आमजन की माने तो सडक़ निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे महज पांच माह में सडक़ की परते उखड़ गई है । इससे ग्रामीणों में रोष व्याप है । स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सडक़ खऱाब होने से लोगों नई आबादी से हवाई पट्टी जाने में खासी परेशानियो का सामना करना पड रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों को नई आबादी से ट्रेक्टर खेतों में ले जाने के लिए परेशानी उठानी पड रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement