In a mutual murder, the murderous attack on the young man, stomach and leg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पेट और टांगे काटी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 11:12 AM (IST)
आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पेट और टांगे काटी
फतेहाबाद। पुरानी रंजिश के चलते शिवचौक इलाके में हथियार बंद युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित युवक के पेट और टांगो पर को बुरी तरह से काट दिया। घायल युवक को गंभीर हालत मे अग्रोहा मेडिकल किया गया रैफर, घायल युवक ने बताया कि वह किसी काम से रात को शिवचौक इलाके में गया था, जिसके बाद उसके पास 4 युवक आए ओर उस पर तेजधार हथियारो से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जिन युवको ने उस पर हमला किया है वह उन्हे जानता है और पहले उसके दोस्त के साथ हुए विवाद के कारण आरोपी युवको की ओर से उस पर हमला किया गया है। पंकज ने बताया कि उक्त युवकों ने उस पर हमला करने से पहले जान से मारने की चेतावनी भी दी। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस की ओर से युवक के बयान लेकर आगामी करवाई की जाएगी। वहीं घायल युवक पर भी मारपीट के कई मामले मे पहले शहर थाने मे दर्ज है और उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है इस तरह के क्यास लगाए जा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement