Advertisement
आरोपी इम्तियाज मामले में पीबीआई की एसएलपी सुप्रीम कोर्ट में मंजूर

सेशन न्यायालय, दौसा ने भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुये सीजेएम कोर्ट द्वारा तिवाडी हास्पिटल के चिकित्सक दम्पत्ति आरोपी डा. रतन तिवाडी व डा. नीरू तिवाडी को दी गयी सजा को यथावत् रखने के आदेश दिये हैं। आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीजेएम दौसा द्वारा दो-दो वर्ष के कारावास की सजा एवं पांच-पांच हजार के अर्थ दंड की सजा सुनायी गयी थी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में भ्रूण लिंग परीक्षण के सहारा स्टिंग आपरेशन के बाद समुचित अधिकारी द्वारा की गयी जांच पश्चात् दर्ज परिवाद में न्यायालय द्वारा आरोपियों को पीसीपीएनडीटी की धारा 23 में दोनों को दोषी पाया। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी ने बताया कि 13 जून 2006 को एक न्यूज चैनल ने हास्पिटल में लिंग परीक्षण का स्टिंग आपरेशन किया था। इसके बाद तत्कालीन सीएमएचओ एवं समुचित अधिकारी डा. पीसी संतिया ने हास्पिटल में सोनोग्राफ्री मशीन का निरीक्षण किया था। रिकॉर्ड में कमी पाये जाने पर सीएमएचओ ने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया। पीसीपीएनडीटी सेल ने इस पूरे मामले में सतत निगरानी एवं मजबूत पैरवी की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


