Imran Khan Thanks Navjot Sidhu, Calls Him Ambassador Of Peace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्धू के बचाव में उतरे पाक पीएम इमरान खान, बताया शांतिदूत

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 4:56 PM (IST)
सिद्धू के बचाव में उतरे पाक पीएम इमरान खान, बताया शांतिदूत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को उनके शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने के लिए मंगलवार को धन्यवाद दिया और भारत में उन्हें निशाना बनाने वालों को उपमहाद्वीप में शांति को भारी नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया। सिद्धू पिछले सप्ताह खान के शपथ ग्रहण के दौरान पाकिस्तानी सेनाप्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर भारत में आलोचना झेल रहे हैं। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने सिद्धू का बचाव करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं सिद्धू का धन्यवाद करता हूं कि वह मेरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान आए। वह शांति दूत थे और उन्हें यहां पाकिस्तान के लोगों द्वारा प्यार और सम्मान दिया गया। जो भी लोग भारत में उन्हें निशाना बना रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना शांति के हमारे लोग प्रगति नहीं कर सकते।’’ खान ने भारत से आह्वान किया कि विवादों को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement