ILO ranks India second in the world for social security coverage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईएलओ ने सोशल सिक्योरिटी कवरेज के लिए भारत को दी दुनिया में दूसरी रैंक

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जून 2025 5:42 PM (IST)
आईएलओ ने सोशल सिक्योरिटी कवरेज के लिए भारत को दी दुनिया में दूसरी रैंक
जेनेवा । भारत ने पिछले दशक में जनसंख्या के लिए सोशल सिक्योरिटी कवरेज में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसका कारण इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) ने भारत को अपने वर्ल्ड डैशबोर्ड में दूसरे नंबर पर जगह दी है। आईएलओ के डेटा के मुताबिक, भारत का सोशल सिक्योरिटी कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गया है। अब देश में 94 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी कवरेज है। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने इसे भारत की बड़ी उपलब्धि माना है और अपने डैशबोर्ड पर आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया है कि भारत की 64.3 प्रतिशत जनसंख्या या 94 करोड़ से अधिक लोग अब कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ के अंतर्गत आते हैं।
आईएलओ के महानिदेशक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और श्रमिक वर्ग के लिए भारत की केंद्रित कल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा की।
इंटरनेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस (आईएलसी) के अवसर पर आईएलओ के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ हांगबो के साथ द्विपक्षीय चर्चा करते हुए भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब-हितैषी और श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में बताया।
केंद्रीय मंत्री ने आईएलओ के महानिदेशक को राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सुरक्षा डेटा पूलिंग एक्सरसाइज के बारे में भी अवगत कराया, जिसे सरकार द्वारा आईएलओ के सहयोग से चलाया जाता है।
मंडाविया ने कहा, "यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और समावेशी एवं अधिकार-आधारित सामाजिक सुरक्षा इकोसिस्टम के निर्माण में सरकार के अथक प्रयासों का प्रमाण है। यह वृद्धि दुनिया भर में सामाजिक सुरक्षा कवरेज में सबसे तेज विस्तार को दर्शाती है, जो 'अंत्योदय' यानी अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने और किसी को भी पीछे न छोड़ने के वादे को पूरा करने के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाती है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement