khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 08:26 AM (IST)
जयपुर। राजधानी में गैंगस्टर्स का खौफ तो नहीं है, लेकिन यहां अवैध हथियार खपाने वालों की कमी नहीं है। यहां बाहर से अवैध हथियार आते हैं। शहर के माणक चौक थाना पुलिस ने दो जने को पकड़ कर अवैध हथियारों की खेप बरामद की है। इनके पास से देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी जयपुर में हथियारों को खपाने आते थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया। बदमाश ये हथियार किसको बेचने वाले थे और दोनों के पास मोटरसाइकिल कहां सें आई, इन सवालों के जवाब पुलिस आरोपियों से जानेगी। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर सिरह ड्योड़ी के पास रविवार को प्रदीप सिंह (19 ) निवासी खेरागढ़ जिला आगरा और बंशीलाल गुर्जर (19) निवासी सीतरामपुरा थाना सांभर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी चैनाराम ने बताया कि राजस्थान के बाहर से अवैध हथियार आने की सूचना भी पुलिस को मिल रही थी। सूचना के आधार पर पता चला कि आगरा से एक व्यक्ति आकर यहां लंबे समय से हथियार और कारतूस सप्लाई कर रहा है। पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति पर निगरानी करना शुरू दी। दोनों आरोपियों से दो लोडेड देसी कट्टे सहित कुछ छह देसी कट्टे ओर दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे