Illegal mining case: Congress MLA Surendra Panwar arrested by ED-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन मामला : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ED ने किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जुलाई 2024 11:09 AM (IST)
अवैध खनन मामला : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ED ने किया गिरफ्तार
अंबाला। हरियाणा में अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ED ने शनिवार को सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध खनन मामले में ईडी काफी समय से जांच कर रही है। इस साल की शुरुआत में भी ईडी ने सुरेंद्र पंवार और उनके साथियों के घर पर छापा मारा था। धन शोधन का यह मामला हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई कई एफआईआर से सामने आया. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि यमुनानगर और आसपास के जिलों में लीज अवधि खत्म होने के बाद और कोर्ट के आदेश के बाद भी बोल्डर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन होता रहा। सुरेंद्र पंवार ने साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर सोनीपत से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत हासिल की थी. उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने कविता जैन को उतारा था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुरेंद्र पंवार ने अपने हलफनामे में अकूत संपत्ति दिखाई थी. हलफनामे के आधार पर पंवार हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल थे. पंवार ने 27 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement