Illegal colonies were being settled, JDA collapsed while taking action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसाई जा रही थी अवैध काॅलोनी, जेडीए ने कार्रवाई करते हुए किया ध्वस्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 7:21 PM (IST)
बसाई जा रही थी अवैध काॅलोनी, जेडीए ने कार्रवाई करते हुए किया ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बाड़ा पदमपुरा में 15-20 बीघा भूमि पर अवैध काॅलोनी बसाने का प्रयास विफल करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त किए। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि जोन-14 क्षेत्र में बाड़ा पदमपुरा 15-20 बीघा कृषि भूमि पर अवैध काॅलोनी बसाने के लिए चारदीवारी बनाई गई। इसके बाद ग्रेवल डालकर सड़क का निर्माण किर लिया। जेडीए दस्ते ने कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त कर दिया और अवैध काॅलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया।
वहीं बाड़ा पदमपुरा में ही अवैध रूप से बनाई जा रही दो दुकानों और सुमोटो के तहत ग्राम बसाने के लिये चारदीवारी व ग्रेवल सड़कें डाली गई थी जिन्हें खुर्द-बुर्द कर बनाई गई चारदीवारियों को लोखण्डा मशीन से पंक्चर कर ध्वस्त किया।
जोन-07 में जेडीए ने कार्रवाई की। हीरा नगर में सैट-बैक में बनाई गई अवैध सील चार दुकानों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement