मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गिगनी गांव में पुलिस ने एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों बल्लो भरद्वाज, रवी किरार, जंडेल गुर्जर और राघवेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह 315 बोर की होम मेड बंदूक, 2 अधिया, 3 कट्टे और जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने का सामान जब्त किया है। सिविल लाइन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जंडेल गुर्जर और राघवेंद्र गुर्जर पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।