IIMT organize blood donation camp for everyone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आइआइएमटी में रक्तदान स्वयं और सभी के लिए...

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 1:03 PM (IST)
आइआइएमटी में रक्तदान स्वयं और सभी के लिए...
अलीगढ़ । इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, अलीगढ़ में शांति नर्सिंग होम ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान स्वयं और सभी के लिए, दो दिवसीय रक्तदान जागरूकता सम्मेलन का शुभारम्भ संस्थापक डॉ डी.एस. महलवार, प्राचार्य शंभू के.एन. सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक जितेंद्र महलवार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्थापक डॉ. डी.एस. महलवार ने कहा कि रक्तदान रक्तदाता की सेहत के लिए उतना ही जरूरी है , जितना रक्त लेने वाले के लिए। रक्तदान से खून पतला होता है जिससे हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। साथ ही मन को भी सुकून मिलता है कि खून किसी के तो काम आया। प्राचार्य शंभू के.एन. सिंह रावत ने रिसर्च के मुताबिक नियमित ब्लड डोनेशन से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं।[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement