जालंधर। पंजाब को नशा मुक्त करने की दिशा में केवल आम आदमी पार्टी ही काम कर सकती है। दूसरी पार्टियों के खुद नेता इस काम को बढ़ाने में लगे हैं। ऐसे में वे सरकार बनने पर एक महीने में प्रदेश को नशे से मुक्त कर देंगे। ये कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। अपने पंजाब दौरे के छठें दिन उन्होंने डोडियां वाला बाबा नाम से मशहूर कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के हलके में पंजाब इंकलाब रैली को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि अकालियों ने पंजाब को नशे का गढ़ बनाकर बर्बाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी सरकार के गठन के बाद इसे चुनौती के रुप में लेते हुए नशे की समस्या को एक महीने में खत्म कर देगी। उन्होंने कांग्रेस की अेार से पंजाब के केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाया। केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान माहौल देखकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। जिससे विरेाधी दल हड़बड़ा गए हैं और वे किसी भी कीमत पर उनका सफाया करने पर तुले हैं। लेकिन जनता सब समझ चुकी है और वो नेताओं को समय पर सही जवाब देगी। पंजाब में दलितों पर बढ़ते जुल्मों के खिलाफ केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कई नौजवानों की बहुत ही बेरहमी के साथ हत्या की गई है और इन वारदातों को शराब माफिया ने अंजाम दिया है। लेकिन सरकार ने ना तो विशेष जांच टीम का गठन किया और ना ही ऐसी वारदातों पर रोक लगाई।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS