If the opposition has a problem with the election process, why doesnt it stop contesting elections: Chirag Paswan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से दिक्कत है तो इलेक्शन लड़ना क्यों नहीं छोड़ देताः चिराग पासवान

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 3:31 PM (IST)
अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से दिक्कत है तो इलेक्शन लड़ना क्यों नहीं छोड़ देताः चिराग पासवान
पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के आरोप निराधार हैं। इसके साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में लड़ने की तैयारी जारी है। एसआईआर और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। मुझे लगता है कई राज्यों ने इनके इस भ्रम का जवाब देने का काम किया। बंगाल और बिहार के चुनाव में जनता ने विपक्ष को जवाब दिया है। अगर विपक्ष इस पर सवाल उठाता है, तो फिर उन राज्यों के परिणामों पर भी सवाल उठाना चाहिए, जहां उनके पक्ष में नतीजे आते हैं और सरकार बनती है। यह जो चुनिंदा आलोचना विपक्ष के द्वारा की जाती है, वह उचित नहीं है।" चिराग पासवान ने कहा, "इसी तरह के आरोप ईवीएम पर लगाए जाते थे। जिन राज्यों या सीटों से विपक्ष के उम्मीदवार जीतते थे, तो वहां की ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते थे। जहां एनडीए के उम्मीदवार जीतते थे, तो विपक्ष के लोग ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते थे। पहले ईवीएम और अब चुनाव प्रणाली को विपक्ष मुद्दा बना रहा है। अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से परेशानी है तो चुनाव क्यों लड़ते हैं? विपक्ष के सवालों के जवाब चुनाव आयोग ने दिए हैं। इसके बाद भी विपक्षी नेता लगातार भ्रम फैला रहे हैं।"
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, "हम लोग इस चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह बात तय है कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, क्या नहीं होगा, इस पर कहना अभी जल्दी होगा। इतना जरूर है कि हम लोग उत्तर प्रदेश में चुनाव मजबूती से लड़ेगे। 403 सीटों पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है। अगर गठबंधन होता है तो गठबंधन के तहत, अगर अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो हमारी पार्टी उसके लिए तैयार है। हमारी पार्टी को उत्तर प्रदेश में युवाओं का साथ मिल रहा है, जो हाल ही में हुए कार्यक्रम में दिखा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement