If heritage and Enhanced Snware Bundi - ADC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विरासत को संवारे तो और निखरे बूंदी - एडीसी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 9:04 PM (IST)
विरासत को संवारे तो और निखरे बूंदी - एडीसी
बूंदी। जिले के पर्यटन को और निखारने के लिए सोमवार को जिला पर्यटन विकास समिति की अहम बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यतः बूंदी की खास पहचान रहे पुरा स्थलों को संवारने-निखारने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर पी.सी.पवन ने की। बैठक में इंटेक संयोजक विजयराज सिंह और सचिव राजकुमार दाधीच ने विरासत संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में कहा कि इन कार्यों में मूल स्वरूप बनाए रखतेे हुए संरक्षण कार्य किए जाएं। जिससे स्थल की भव्यता और दिव्यता दोनों बनी रहे। चित्रशाला के उपरी भवन के भी संरक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही का प्रस्ताव लिया गया। सूरज छतरी, मयूर छतरी के भी संरक्षण के प्रयास करने पर ध्यान आकृष्ट करवाया। राष्ट्रीय राजमार्ग से बूंदी शहर के आकर्षक नजारे को बरकरार रखने के लिए इसमें बाधक बनने वाले भवनों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद द्वारा बाइलोज बनाने और अधिसूचना शीघ्र जारी करने पर जोर दिया गया। बरधा बांध, गरड़दा बांध, हिण्डोली तालाब, ठीकरदा, रतनसागर आदि को भी पर्यटन विकास की दृष्टि से विकसित करने पर चर्चा हुई। बैठक में सार्वजनिक निर्माण, नगर परिषद, वन विभाग, जिला उद्योग केन्द्र और एनआईसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

[@ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement