Advertisement
'फर्जी वोटर्स को हटाया जा रहा है, तो इसमें दिक्कत क्या?', बिहार एसआईआर पर भाजपा सांसद का विपक्ष से सवाल

भाजपा नेता ने भाजपा का नाम इस पूरे मामले में घसीटे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा, "मतदाता पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग के आदेश पर हो रहा है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। समझ से परे है कि भाजपा से क्यों सवाल किया जा रहा है? सवाल तो निर्वाचन आयोग से पूछा जाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की मौत हो चुकी है या अगर किसी का फर्जी तरीके से मतदाता पहचान पत्र बना हुआ है, तो उनका नाम नहीं काटा जाना चाहिए। विपक्षी दल ऐसा नहीं करने दे रहे हैं, वो इसकी निंदा कर रहे हैं।"
बता दें कि मतदाता पुनरीक्षण भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, गलत या अपात्र प्रविष्टियों को हटाना, डुप्लिकेट नामों को हटाना और मतदाताओं की जानकारी में सुधार करना है। यह प्रक्रिया वार्षिक या विशेष रूप से चुनाव से पहले आयोजित की जाती है। नागरिक फॉर्म 6, 7, 8, या 8ए के माध्यम से पंजीकरण, सुधार या स्थानांतरण कर सकते हैं। बूथ लेवल ऑफिसर दस्तावेजों की जांच करते हैं और मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


