Advertisement
यूपी में कोई डकैत मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लगता है : सीएम योगी

उन्होंने कहा, “जो लोग पहले सत्ता को ही सबकुछ मानते थे, वे जानते हैं कि वो अब यूपी की सत्ता में कभी नहीं लौटेंगे, इसलिए वे षड्यंत्र करने का प्रयास कर रहे हैं। वे लोग सिर्फ अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उनका विकास, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। आप देख सकते हैं कि जब पुलिस मुठभेड़ में कोई डकैत मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लगता है।”
सीएम योगी ने सपा से सवाल पूछा। उन्होंने कहा, “अगर मुठभेड़ में मारा गया अपराधी डकैती करते समय किसी व्यापारी को गोली मार देता तो समाजवादी पार्टी उनकी जान को वापस कर पाती क्या? वह किसी भी जाति के हो सकते थे। समाजवादी पार्टी के लोगों को अवसर मिलेगा तो फिर डकैती, लूटपाट शुरू हो जाएगी। पर्व और त्योहारों में विघ्न-बाधा शुरू हो जाएगी।”
सीएम योगी ने आगे कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चलती तो क्या जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 समाप्त हो पाता। क्या राम-भक्तों का लहू बहाने वाले अयोध्या धाम में राम मंदिर का समर्थन करते? आपकी और देश की आस्था के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम पूरा किया गया। इसलिए पीएम मोदी ने एक ही मंत्र दिया था, जो सबका साथ, सबका विश्वास है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


