Advertisement
आईडीएफ का दावा, 'इजरायल पर हमला करने को तैयार ईरानी मिसाइल लॉन्चर हमने किए तबाह'

ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल ने बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट परिसर पर हमला किया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। इस हमले के बाद इमारत, मलबे में तब्दील हो गई।
मैगन डेविड एडोम के इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स ने चार लोगों के मौत की पुष्टि की है।
विस्फोट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और केयर सेंटर्स में ले जाया गया है। हालांकि, घायलों की कोई आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।
आईडीएफ ने उल्लेख किया है कि उसने ईरान से इजरायल के क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइल्स की पहचान की है। डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए काम कर रहा है।
इजरायली नागरिकों को सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए, आईडीएफ ने कहा, "आपको अलर्ट मिलने पर प्रोटेक्टेड एरिया में जाना चाहिए, और अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए। प्रोटेक्टेड एरिया से बाहर निकलना सिर्फ स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही संभव होगा। आपको होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के अनुसार कार्य करना होगा।"
ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष अब अपने 12वें दिन में है। इजरायल ने ईरानी मिलिट्री और न्यूक्लियर एसेट्स को निशाना बनाकर 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' शुरू किया। जवाबी कार्रवाई में, ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल्स दागी हैं।
अनुमानों के अनुसार, ईरान में लगभग 400 और इजरायल में लगभग 24 लोग मारे गए हैं।
अमेरिका ने ईरान की प्रमुख न्यूक्लियर फैसिलिटी फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला किया, जिसके बाद संघर्ष और बढ़ गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


