Advertisement
मुझे कल मिलेगा आईडी कार्ड, 15 जनवरी को करूंगा पटपड़गंज सीट से नामांकन : अवध ओझा

शिक्षक से नेता बने अवध ओझा को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से मैदान में उतारा है। उनके चुनाव लड़ने, नामांकन करने और पटपड़गंज से वोटर होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया था। उनका वोट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का बना हुआ है, जिसके बाद उन्होंने अपने वोट को ट्रांसफर करने का आवेदन दिया था।
इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने की बात कही थी।
उल्लेखनीय है कि अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस सीट से आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक हैं। अब मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से उतारा गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


