I was immaculate and would be-Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैं बेदाग था और बेदाग रहूंगा-राठौड़

khaskhabar.com: सोमवार, 14 मई 2018 5:02 PM (IST)
मैं बेदाग था और बेदाग रहूंगा-राठौड़
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को दारासिंह एनकाउंटर केस में सुप्रीमकोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। जस्टिस एके गोयल और जस्टिस इंदू मल्होत्रा की बेंच ने फैसला किया है। बरी होने के बाद राठौड़ के निवास पर जश्न का माहौल है। राठौड़ खुद और उनके परिजन, दोस्त इस फैसले से काफी खुश है। इस मौके पर मिठाईयां बांटी गई। राठौड ने अपने निवास पर मीडिया को बताया कि हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं पाया। ट्रायल कोर्ट ने डिस्चार्ज किया था। हाईकोर्ट ने उसे हाईकोर्ट ने मामला दर्ज करने। सारी प्रोसिडिंग सुप्रीमकोर्ट ने रद्द कर दी है। मुझे 55 दिनों तक जेल में रहने की पीड़ा झेलनी पड़ी। सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इसके बाद मेरे खिलाफ कोई केस ही नहीं बनता था। मुझे राजनीतिक षडयंत्र से इस मामले में फंसाया है। इसके लिए मैं मानसिक वेदना से गुजरा हूं, सत्र न्यायाधीश ने जो मुझे बरी किया था उस पर आज सुप्रीमकोर्ट ने मोहर लगा दी। राठौड़ ने कहा मैं बेदाग था, बेदाग हूं और बेदाग रहूंगा। यह केस मेरे खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र था जिसका पटाक्षेप हो गया है। मेरी छवि पर एक दाग था उसे सवोर्च न्यायालय ने हटा दिया है। जब मुझे गिरफ्तार किया तब भी मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं पाया। ट्रायल कोर्ट ने डिस्चार्ज किया था। हाईकोर्ट ने उसे रद्द करते हुए दुबारा मामला चलाने के निर्देश दिए थे। सारी प्रोसिडिंग सुप्रीमकोर्ट ने रद्द कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement