I should sing such a song...but the little ones dance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैं कोई ऐसा गीत गाऊं... पर थिरके नन्हें-मुन्ने

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2024 2:46 PM (IST)
मैं कोई ऐसा गीत गाऊं... पर थिरके नन्हें-मुन्ने
सिरसा। गांव भरोखां के संगम स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में इस वर्ष नए आए हुए सभी बच्चों का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया गया। तदुपरांत उनसे केक कटवाया गया। इसके बाद बच्चों ने बम-बम भोले और जय सिया राम आदि गानों पर खूब धमाल मचाया। इस कार्यक्रम की तैयारी में विद्यालय की अध्यापिकाएं शालू नारंग, शीतल मेहता एवं कैलाश कम्बोज पिछले सप्ताह से ही अथक अभ्यास करवा रही थी। कार्यक्रम की मंच संचालिका शालू ने बच्चों का स्वागत कुछ यूं किया। इस साल काफी नए चेहरे दिखे हैं, बड़े प्यारे, बड़े अपने से लगे हैं, यह चेहरे कुछ सीखेंगे, सिखाएंगे। हुनर और ज्ञान अपना दिखाएंगे। बच्चों ने मैं कोई ऐसा गीत गाऊं पर जमकर डांस किया। अंत में सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया तथा विद्यालय के मुख्याध्यापक छगन सेठी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement