I am neither a doctor, nor a physician, nor a traditional healer— Jhabar Singh Kharra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब कांग्रेसियों के पेट में क्या दर्द है, इसका मुझे पता नहीं, ना तो मैं चिकित्सक, ना मैं वैद्य और ना ही मैं हकीम— झाबर सिंह खर्रा

khaskhabar.com: सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 6:41 PM (IST)
अब कांग्रेसियों के पेट में क्या दर्द है, इसका मुझे पता नहीं, ना तो मैं चिकित्सक, ना मैं वैद्य और ना ही मैं हकीम— झाबर सिंह खर्रा
जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेज दिया गया। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर संवाद कर त्वरित समाधान का प्रयास किया गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनवाई का नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। आज लगभग 150 कार्यकर्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, और सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या सुनी गई। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों, अतिक्रमण, प्रशासनिक समस्याओं सहित विभिन्न विषयों से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों से टिप्पणी लेकर अध्ययन कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएं कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचें, इसी उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री द्वारा यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कांग्रेस बिना पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण दिए बिना निकाय एवं पंचायत चुनाव करवाना चाहती है तो खुलकर सामने आए। जबकि कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरक्षण लागू किया जा सकता है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अपना कार्य गंभीरता से कर रहा है और विस्तृत प्रक्रिया में समय लगना स्वाभाविक है। प​त्रकारों के सवाल के जवाब में खर्रा ने कहा कि डोटासरा जी जब मंत्री थे, तब उनकी कोई सुनता था या नहीं सुनता था, इसकी मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन आज भाजपा के मंत्रियों की सभी अधिकारी सुनते है और उस पर कार्रवाई भी होती है। अब कांग्रेसियों के पेट में क्या दर्द है, इसका मुझे पता नहीं है। ना तो मैं चिकित्सक हूं, ना मैं वैद्य हूं और ना ही मैं हकीम हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement