लखनऊ। बीजेपी के मिशन 2019 को रोकने के लिए किसी से गठबंधन करने की किसी भी
आशंका से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने इनकार कर दिया
है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी किसी से भी
गठबंधन नहीं करेगी। सपा अकेले चुनाव लडने में सक्षम है। आपको बता दें कि
शनिवार को पार्टी अध्यक्ष और पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आने वाले
चुनावों में गठबंधन करने के संकेत दिए थे।
अखिलेश ने कहा था कि हम तो हर
एक का स्वागत करने वाले लोग हैं। हमने पहले भी स्वागत किया था, तब भी बहुत
बड़ी खबर निकली थी। जब परिणाम उस समय नहीं आया था। हम तो अब भी तैयार हैं।