भरतपुर। शहर में सम्मोहन कर ठगी की वारदात करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एमएसजे के पास दो युवक एक महिला विमलेश को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया और उससे सोने की चेन और कानों के कुंडल लेकर फरार हो गए। इस दौरान महिला दूध लेने जा रही थी। अपने साथ हुई ठगी की बात पता चलने पर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता का पति खेमसिंह पीडब्ल्यूडी में कार्यरत है।