husband throws acid on wife after minor tiff-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कहासुनी पर पति ने पत्नी पर डाला तेजाब

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 9:46 PM (IST)
कहासुनी पर पति ने पत्नी पर डाला तेजाब
नई दिल्ली। मंगलवार को राजधानी में करवाचौथ से एक दिन पहले एक शख्स ने अपनी नवविवाहिता पत्नी पर तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में हालत चिंताजनक है। मामला बाहरी दिल्ली के एन काटजू थाना इलाके का है जहां सेक्टर 16 में रहने वाली इस महिला की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। मंगलवार को दूसरी शादीशुदा महिलाओं की तरह पीडिता भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारी कर रही थी। उसका ये पहला करवाचौथ का व्रत होता। लेकिन किसी बात पर पति पत्नी के बीच झगडा हो गया। पति ने आपा खो दिया व उस पर तेजाब डाल फरार हो गया। BMW की शानदार फीचर्स वाली 3-सीरीज़ GT कार
इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement