Hundreds quintals of plastic carry bags seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैंकड़ों क्विंटल प्लास्टिक कैरी बैग जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 6:25 PM (IST)
सैंकड़ों क्विंटल प्लास्टिक कैरी बैग जब्त
जयपुर। नगर निगम की ओर से गुरुवार को राजधानी में प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान चलाया गया और पाॅलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने मोती डूंगरी जोन में 45, विद्याधर नगर जोन में 65, हवामहल जोन पूर्व में 52, सांगानेर जोन में 30 और मानसरोवर जोन में 10 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। साथ ही विद्याधर नगर जोन के अधिकारियों ने कई इलाकों में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को भी हटाया। कार्रवाई के तहत निगम की टीम ने निवारु रोड़ स्थित डिफेन्स कॉलोनी में सड़क भूमि पर चल रही अवैध सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की और तीन हजार वर्गगज भूमि को खाली कराते हुए अतिक्रमण हटाया। निवारू रोड पर ही डिफेन्स कॉलोनी में सरकारी भूमि पर अवैध स्थाई और अस्थाई थड़ी-ठेले को भी निगम टीम ने हटवाया। साथ ही टीम ने कई और इलाकों में भी हल्के विरोध के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement