Humidity in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र : हल्की धूप से उमस भरी गर्मी

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जून 2019 12:03 PM (IST)
उप्र : हल्की धूप से उमस भरी गर्मी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को बदलों की आवाजाही से मौसम सामान्य है। यहां पर आज सुबह से धूप की आंख मिचौली से उमस भरी गर्मी जारी है। लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बदलों की आवाजाही लगी रहेगी। मंगलवार को हवा के धीमे-तेज झोकों के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में जोरदार बारिश हो सकती है।
मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, फिरोजाबाद का 29 डिग्री, झांसी का 32 डिग्री, फर्रुखाबाद का 32 डिग्री, गोरखपुर का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement