Humanitarian suffering of the society the true serving: dev varat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीड़ित मानवता की सेवा ही समाज की सच्ची सेवाःआचार्य देवव्रत

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 5:30 PM (IST)
पीड़ित मानवता की सेवा ही समाज की सच्ची सेवाःआचार्य देवव्रत
शिमला।राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण है और यह विशाल एवं खुली संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हमने समूचे विश्व को शांति का सन्देश दिया है।राज्यपाल ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि समाज में कुछ तत्व निजी एवं स्वार्थी उद्देश्यों के लिये इस खुबसूरत मातृ.भूमि को दूषित कर रहे हैं और आतंकी एवं अमानवीय गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति के मूल्यों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि हम भगवान से डरने वाले लोग हैं और ऐसा कोई भी व्यक्ति धर्म अथवा क्षेत्र के नाम पर इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त नहीं हो सकता। आचार्य देवव्रत आज जालन्धर में हिन्द समाचार समूह द्वारा आयोजित शहीद परिवार फंड समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश ने विश्व को वेदों एवं उपनिषदों का पाठ पढ़ाया है और वेदों के अनुसार वह व्यक्ति सही मायने में मानव हैए जो दूसरों की वेदना व दुखों को अनुभव करने के साथ.साथ हमेशा ही गरीबों एवं असहाय लोगों के कल्याण से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि दूसरों की भावनाओं को अनुभव करना समाज के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि आज समाज में इस प्रकार की भावनाएं कहीं खो सी गई हैं और उच्च सांस्कृतिक मूल्यों की कमी दिखाई देती है। हालांकिए पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सही अर्थों में भारतीय दर्शन है।हिन्द समाचार समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए आचार्य देवव्रत ने कहा कि समूह विजय चोपड़ा के योग्य मार्गदर्शन में मानवीय सेवा तथा समाज में इस प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियां करने के लिए सभी को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।
राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों को राहत राशि तथा अन्य सामग्री भी वितरित की। सांसद सीता राम येचुरी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। जम्मू.कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष आतंकवादरोधी प्रकोष्ठ एमएस बिट्टा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement