khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 8:39 PM (IST)
राज्य सरकार का दावा है कि शनिवार को मानव शृंखला में दो करोड़ से भी
अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है। 45 मिनट के इस कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, अधिकांश
विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा सभी अधिकारी भी भाग लेंगे।
बिहार में किसी भी मुद्दे पर यह पहला मौका होगा, जब इतने बड़े आयोजन के तहत
इतनी अधिक संख्या में लोग एक साथ जुड़ेंगे। राज्य सरकार ने मानव शृंखला की
वीडियोग्राफी के लिए हेलीकॉप्टर के अलावा इसरो के सैटेलाइट से भी छह जिलों
में फोटोग्राफी की व्यवस्था की है। बताया जा रहा है कि मानव शृंखला करीब
11,000 किलोमीटर लंबी होगी।
पिछले दिनों हुई नाव दुर्घटना के बाद राज्य
सरकार सतर्क भी है। निर्देश जारी किया गया है कि हर जगह मेडिकल टीम तैनात
रहे और जब तक प्रत्येक व्यक्ति घर न पहुंच जाए, पुलिस वाले तैनाती की जगह
पर ही रहें। वैसे, शुक्रवार के कोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों के प्रबंधक भी
राहत की सांस लेंगे, जिन्हें अब सभी बच्चों को उपस्थित कराना अनिवार्य
नहीं रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए निश्चित रूप से शराबबंदी
बड़ी चुनौती रही है, और अब यह मानव शृंखला भी काफी बड़ी चुनौती है, लेकिन
माना जा रहा है कि अगर राज्य सरकार के दावे के मुताबिक सचमुच दो करोड़ से
अधिक लोग सडक़ों पर उतर आए, तो नीतीश के कट्टर विरोधी भी मान जाएंगे कि
पड़ोसी झारखंड राज्य में बीजेपी सरकार पर शराबबंदी करने का दबाब बनेगा।