How replacing rs 500, rs 1000 notes with rs 2000 notes will reduce black money and corruption, questions Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम ने देश का भट्टा बैठाया:केजरीवाल

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 4:58 PM (IST)
पीएम  ने देश का भट्टा बैठाया:केजरीवाल
बठिंडा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री साबित कर दें कि नोटबंदी से काला धन बाहर आया है तो मैं तालियां बजाने और उनके नाम की माला जपने को तैयार हूं। केजरीवाल ने कहा कि अपने अहंकार की वजह से नोटबंदी को लागू करने में हुई खामियों को वह स्वीकार को तैयार नहीं हैं। अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा, ‘सच तो यह है कि वह इसे ठीक से हैंडल नहीं कर पा रहे हैं और पीएम अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, अपने ईगो पर अड़े हुए हैं। अपनी जिद और ईगो में इन्होंने पूरे देश का भट्टा बैठा दिया है।’ केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से इकनॉमी की हालत खराब हो गई है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement