khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 11:26 AM (IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक बैंकों में जो पैसा डिपॉजिट किया
गया है, वह टैक्सपेयर्स का पैसा है। यह वाइटमनी है। केजरीवाल ने कहा, ‘अगर
सरकार यह साबित कर दे कि नोटबंदी से 50,000 करोड़ की भी ब्लैक मनी आई है तो
मैं मोदी के लिए तालियां बजाऊंगा और सडक़ पर खड़ा होकर मोदी...मोदी...मोदी
चिल्लाऊंगा।’ उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नोटबंदी बिजनसमैन के बैड लोन को
बट्टे खाते में डालने की ‘साजिश’ है।
केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से
भ्रष्टाचार खत्म करने और नकली नोटों पर रोक लगाने का दावा किया गया है,
लेकिन अब 2,000 रुपये के नोट में रिश्वत ली जा रही है और नकली नोट भी नहीं
पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी ने करप्ट लोगों की जिंदगी 2000 के
नोट लाकर आसान कर दी है। अब उन्हें 1000 या 500 रुपये के नोट में काला धन
जमा नहीं करना पड़ेगा। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को क्यों बैन
किया गया? यह लाख टके का सवाल है।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS